Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 31 जनवरी 2026

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट आरसेटी) मंडला में जिला आजीविका मिशन एवं प्रदान के तहत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के लिए मशरूम उत्पादन विषय पर ग्राम कन्हारी कला विकासखंड बिछिया में महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनाने के लिए स्व-सहायता समूह एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाली 35 हितग्राहियों को मशरूम उत्पादन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कुल 35 हितग्राहियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा मशरूम उत्पादन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई जिसमें उद्यमी विकास का विषय महत्वपूर्ण था। प्रशिक्षण के पश्चात लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन लिया गया। कार्यक्रम में आर सेटी निर्देशक श्री राजेश रॉय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक लोन एवं बीमा की जानकारी एवं उज्जवल भविष्य की कमाना की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

Related posts

88 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

एसडीएम ने किया छात्रावास और स्कूल का निरीक्षण

Reva India News

17 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Reva India News

Leave a Comment