Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आपकी जीवन रक्षा ही परिवार की सच्ची सुरक्षा – कलेक्टर श्री मिश्रा

मंडला, 5 फरवरी 2026

जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को देखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने एक विशेष वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए सड़क सुरक्षा को एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि सड़क दुर्घटनाएं में होने वाली जनहानि हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, हर दुर्घटना के साथ हम किसी का बेटा, किसी की बेटी, किसी का जीवनसाथी या किसी का अभिभावक खो देते हैं। उन्होंने कहा कि आपके जीवन की रक्षा ही परिवार की सच्ची सुरक्षा है।

गत वर्ष के आंकड़ों का हवाला देते हुए कलेक्टर ने बताया कि जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि का मुख्य कारण सुरक्षा उपकरणों की कमी रही। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि बड़ी संख्या में लोगों की जान केवल इसलिए गई क्योंकि दोपहिया वाहन चलाते समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था या चार पहिया वाहन में सफर के दौरान सीट बेल्ट का उपयोग नहीं किया गया था।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। कार या अन्य चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील की है कि स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 9 सितम्बर 2021

Reva India News

सेवा की कहानी स्व-सहायता समूह से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती विमला वाल्मिक

Reva India News

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु ऑनलाईन आवेदन करें

Reva India News

Leave a Comment