Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषक संगोष्ठी का आयोजन

मंडला, 5 फरवरी 2026

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) परियोजना अंतर्गत विकासखंड बिछिया के ग्राम पंचायत कांसखेड़ा में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना में पंजीकृत किसानों के लिए कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, रसायनमुक्त खेती के लाभ और उन्नत कृषि तकनीकों एवं कृषि में विविधीकरण और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। संगोष्ठी में कृषि से संबंधित अन्य विभाग उद्यानिकी, पशु चिकित्सा के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे जिन्होंने प्राकृतिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों और पशुपालन के महत्व को बताया।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सभापति कृषि स्थाई समिति बिछिया श्री पारुल पांडे, जनपद सदस्य बिछिया श्री बाबूलाल कुशराम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत कांसखेड़ा श्रीमती बीना आर्मो के द्वारा की गई। संगोष्ठी में कृषि विभाग से उप परियोजना संचालक (आत्मा) श्रीमती अंजु कोडापे, सहायक संचालक श्री अरविंद कुमार वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री मुकेश कुमार कुलस्ते, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक (आत्मा) डॉ. ओमवीर सिंह रघुवंशी, कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती लता झारिया, सहायक तकनीकी प्रबंधक मोहित गोल्हानी और अन्य खंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल उद्दे, उद्यान विस्तार अधिकारी श्रीमती स्वर्णा भंशोड उपस्थित रहे।

Related posts

मण्डला जिले ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम उत्कृष्ट परिणाम से मण्डला ने प्रदेश में बनाई खास पहचान

Reva India News

सशक्त वाहिनी योजना के तहत युवतियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Reva India News

जिला पंचायत मण्डला में बीएलबीसी बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment