Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल प्रदाय नहीं करने के निर्देश पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित

मंडला, 5 फरवरी 2026

पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा की उपस्थिति में पेट्रोल पंप संचालकों एवं प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य विषय जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के पालन में बिना हेलमेट धारण किए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल प्रदाय न किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

जिला मंडला के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु एवं गंभीर चोटों की घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में स्थित सभी पेट्रोल पंप संचालकों, प्रबंधकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसे दोपहिया वाहन चालक, जिन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो के मानकों के अनुरूप हेलमेट धारण नहीं किया हो, उन्हें पेट्रोल प्रदाय नहीं किया जाए। इसके साथ सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पेट्रोल पंप पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। यह निर्देश सभी पेट्रोल पंपों पर कड़ाई से लागू रहेंगे।

साथ ही स्पष्ट किया गया कि उक्त आदेशों का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में संबंधित पेट्रोल पंप संचालक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने पंप स्टाफ को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दें तथा पेट्रोल पंप परिसर में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

बैठक में एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली श्री शफीक खान, यातायात शाखा से सूबेदार श्री योगेश राजपूत, जिले के पेट्रोल पंप संचालक तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नारायणगंज को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 98.52 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

*ग्राम ठेभा में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एवं अनशन तीन दिनों से बरसते पानी में भी डटे रहे ग्रामीण*

Reva India News

जल गंगा जल संवर्धन अभियान की तैयारियों का प्रभारी कलेक्टर ने लिया जायजा

Reva India News

Leave a Comment