Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

इंटरनेट सुरक्षा दिवस 2026 पर कार्यशाला सम्पन्न

मंडला, 11 फरवरी 2026

मंगलवार को रानी फूलकुँवर शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में अपर
कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षित इंटरनेट दिवस, साइबर
सुरक्षा एवं एआई पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान
विद्यार्थियों को इंटरनेट एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी
गई। साइबर अपराधों से बचने, यूपीआई पेमेंट तथा एआई के सुरक्षित व जिम्मेदार
संवेदनशील उपयोग के लिए प्रोग्रामर डाइट श्री वेदप्रकाश गुप्ता द्वारा विस्तृत चर्चा
की गई। विद्यार्थियो से साइबर सुरक्षा एवं एआई के विषयों पर सवाल-जवाब कर
पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डीआईओ एनआईसी श्रीमति मधु मिश्रा,
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य तथा संकाय प्रमुख उपस्थित रहे।

Related posts

पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहित करने वाली क्रांतिकारी योजना है सस्की: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

श्रीकृष्ण की लीलाओं से सजेगी मंडला की सांस्कृतिक संध्या ‘श्रीकृष्ण पर्व’ में नृत्य-नाटिका और भक्ति गायन की मनोहारी प्रस्तुतियाँ

Reva India News

द्वितीय चरण की गौरव दिवस ग्रामसभा 7 से 15 मार्च के मध्य होगी

Reva India News

Leave a Comment