Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवांकुर संस्था आदिवासी बैगा विकास समिति मंडला द्वारा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

मंडला, 11 फरवरी 2026
ग्रामोदय से अभ्युदय के तहत आयोजित चौपाल में म.प्र. जन अभियान
परिषद् द्वारा चयनित नवांकुर संस्था आदिवासी बैगा विकास समिति मंडला द्वारा
शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित
लोगों को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। ग्राम विकास प्रस्फुटन
समिति अमगवां द्वारा जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी एवं ब्लॉक समन्वयक
श्री संतोष कुमार झारिया के मार्गदर्शन में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। इस
दौरान ग्राम के विकास को लेकर सरकार की उपलब्धियां एवं शासन की योजना की
जानकारी दी गई। इस अवसर पर वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन,
आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना की जानकारी
देते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

Related posts

प्रौढ़ साक्षरता के लिए प्रारंभ हुआ ’नवभारत साक्षर’ अभियान कलेक्टर ने पीपरपानी में महिलाओं को किया प्रेरित

Reva India News

शिकायत निवारण हेतु अस्थाई उपभोक्ता सेवा केन्द्र पॉवर हाऊस मंडला में स्थापित

Reva India News

जिले के दूर-सुदूर वनांचल क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा बेहतर बनेगी – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते चिकित्सक मरीजों की जाँच-उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाईयाँ वितरित करें – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते नवागत डॉक्टरों की पदस्थापना होने पर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 29 नवागत बंधपत्र चिकित्सकों को बधाई व शुभकामनाएं दी

Reva India News

Leave a Comment