Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम मेहरासिवनी में जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की जानकारी

मंडला, 11 फरवरी 2026
विकासखण्ड निवास के ग्राम मेहरासिवनी में प्राकृतिक जल स्त्रोतों झिरिया,
तालाब, परंपरागत स्त्रोत में पर्याप्त एवं स्थायी जल उपलब्धता न होने के कारण
ग्रीष्मकालीन अवधि में पेयजल संकट की स्थिति निर्मित हो जाती है। उक्त
परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
श्री मनोज भास्कर द्वारा बताया गया कि ग्राम में वर्तमान में कुएं के माध्यम से
नल-जल योजना संचालित की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को नियमित रूप से
पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। तथापि, जल स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण
दीर्घकालीन एवं स्थायी समाधान के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाना आवश्यक
पाया गया।
भारत शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम
मेहरासिवनी में समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधोसंरचना
विकास के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इस क्रम में ग्राम में सम्पवेल का निर्माण
कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सम्पवेल के माध्यम से स्त्रोत से प्राप्त जल का
संग्रहण कर उसे शुद्धिकरण एवं वितरण प्रणाली से जोड़ा जाना प्रस्तावित है,
जिससे जल आपूर्ति अधिक व्यवस्थित एवं नियमित रूप से की जा सके।
इसके अतिरिक्त ग्राम में जल भंडारण एवं दाब के साथ वितरण व्यवस्था
को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उच्च स्तरीय टंकी (ओवरहेड टैंक) के निर्माण के
लिए विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया विधिवत संपादित की जा चुकी है। निविदा की
स्वीकृति उपरांत नियमानुसार निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जायेगा। उच्च स्तरीय
टंकी के निर्माण से ग्राम में प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन के माध्यम से पर्याप्त
दाब के साथ जल प्रदाय सुनिश्चित किया जा सकेगा।
ग्राम में अतिरिक्त एवं वैकल्पिक जल स्त्रोत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से
विभाग द्वारा 2 नवीन ट्यूबवेल का खनन कार्य कराया गया है। दोनों ट्यूबवेलों में
परीक्षण उपरांत पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध पाया गया है, जो ग्राम की

दीर्घकालीन पेयजल आवश्यकता की पूर्ति में सहायक सिद्ध होगा। वर्तमान में इन
ट्यूबवेलों को चालू करने के लिए विद्युत प्रदाय आवश्यक है। इस संबंध में विद्युत
विभाग को विधिवत आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है तथा विद्युत कनेक्शन
प्राप्त होते ही उक्त ट्यूबवेलों को चालू कर नल-जल योजना से जोड़ा जायेगा।
इसके अतिरिक्त ग्राम में कुल 9 हैंडपंप स्थापित हैं। वर्तमान में इनमें से 6
हैंडपंप सुचारु रूप से कार्यरत हैं एवं उनसे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो
रहा है। शेष 3 हैंडपंपों में तकनीकी, यांत्रिक कारणों से जल उपलब्धता बाधित है,
जिनके सुधार के लिए आवश्यक परीक्षण एवं मरम्मत कार्यवाही विभागीय स्तर पर
की जा रही है, ताकि शीघ्र ही उन्हें भी पुनः चालू किया जा सके।
उपरोक्त समस्त कार्यों के पूर्ण हो जाने पर ग्राम मेहरासिवनी में पेयजल
आपूर्ति की व्यवस्था अधिक सुदृढ़, नियमित एवं दीर्घकालीन रूप से सुनिश्चित हो
सकेगी। विभाग द्वारा ग्राम की जल आवश्यकताओं की निरंतर समीक्षा की जा रही
है तथा आवश्यकता अनुसार त्वरित एवं नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 मई 2022

Reva India News

जिला स्तरीय एमएसएमई वित्तीय सहायता की बैठक संपन्न

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने की सर्वाइकल कैंसर मुक्त भविष्य की अपील 14-15 वर्ष की बेटियों को लगवाएं एचपीवी का सुरक्षा कवच

Reva India News

Leave a Comment