Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

इस्कॉन सेंटर मंडला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नंदोत्सव

मंडला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पश्चात मनाया जाने वाला नंदोत्सव, इस्कॉन सेंटर मंडला में बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन और विशेष आरती से हुई, जिसके पश्चात उपस्थित सभी भक्तों के लिए महाप्रसादम की व्यवस्था की गई थी। पूरा वातावरण “हरे कृष्ण” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

 

इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा जी, पूर्व सिंधी समाज अध्यक्ष श्री गणेश जसवानी जी, सिंधी समाज अध्यक्ष श्री पारस इसरानी जी उपस्थित रहे। इसके साथ ही समाज के अन्य सदस्य सर्वश्री गोवर्धन सीरवानी, घनश्याम दास गिलानी, गुलशन वरदानी, श्याम वीरानी, सुनील छत्री, बिरजू राजानी, हरीश गुरबानी, गोपाल धमेजा, इंदर सहजवानी एवं मंडला के समस्त कृष्ण भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

 

इस्कॉन मंडला की ओर से श्रीपाद प्रेमावतार प्रभु ने सभी भक्तों को जन्माष्टमी एवं नंदोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का महत्व बताया।

Related posts

जनसुनवाई में 68 आवेदकों की सुनी समस्याएं

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग ने किया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का संयुक्त निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment