Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 वाहन पर कार्यवाही

मंडला, 12 फरवरी 2026
खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए सतत्
रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में प्राप्त शिकायतों के आधार पर तथा
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार 6 फरवरी को मैनपुरी बिछिया क्षेत्र में प्रशासन द्वारा
भ्रमण के दौरान खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 वाहन, ट्रेक्टर मय ट्राली पावर
चेचिस क्रमांक टीओ 53613259 ईएल मय ट्राली एवं पावर ट्रेक ट्रेक्टर नीले रंग चेचिस क्रमांक टी
05356697 डीपी को राजस्व विभाग द्वारा जप्त किया गया। इस वाहन को जप्त कर शासकीय
अभिरक्षा में संबंधित थाना मवई की सुपुर्दर्गी में दिया गया तथा म.प्र. खनिज (अवैध खनन,
परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर
कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

Related posts

स्कूल में पढ़ने वाले बालकों की सकारात्मक सोच के लिये उज्ज्वल प्रशिक्षण मार्गदर्शिका

Reva India News

विशेष शिविर के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

जिले में मिले 38 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment