Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर अनुविभाग में एक साथ रौपे गए दो हजार से अधिक पौधे केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने रेलवे स्कूल प्रांगण में किया पौधारोपण  

मंडला 17 जुलाई 2025

गुरूवार को नैनपुर अनुविभाग में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। इसके साथ-साथ अनुविभाग अंतर्गत सभी 74 ग्राम पंचायतों, 379 विद्यालयों एवं 282 आंगनवाड़ी केन्द्रों के परिसरों में एक साथ पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके अंतर्गत दो हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के इस वृहद अभियान में मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने हिस्सा लेते हुए नैनपुर नगर के रेलवे मिश्रित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण तथा शासकीय महाविद्यालय नैनपुर में पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के उपरांत उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

Related posts

नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा के तहत की गई विभिन्न गतिविधियाँ

Reva India News

स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण को प्राथमिकताओं में सम्मिलित करें – डॉ. सिडाना नगरीय निकायों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

Reva India News

गौवंश के संरक्षण और संवर्धन हेतु गौ पालक सम्मेलन 23 नवम्बर को

Reva India News

Leave a Comment