Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परम फाउंडेशन के कौशल कॉलेज में मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन ट्रेड के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडला, 13 फरवरी 2026
तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश शासन तथा पैन
आईआईटी एलुमनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गठित परम फाउंडेशन
द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को रोजगारोन्मुख
प्रशिक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से कौशल कॉलेज सरदारपुर (जिला धार) में सत्र
2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
कौशल कॉलेज सरदारपुर में संचालित मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन ट्रेड (बैच-5)
में प्रवेश के लिए दसवीं उत्तीर्ण छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक
छात्राओं की आयु 17 से 27 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है।
प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन वेबसाइट
http://paniitalumnifoundation.org/param के माध्यम से किए जा सकते हैं। इसके
अतिरिक्त अभ्यर्थी शासकीय आईटीआई बिछिया (नर्सिंग कौशल कॉलेज बिछिया)
में भी पंजीयन करा सकती हैं।

प्रवेश परीक्षा 1 मार्च, रविवार को शासकीय आईटीआई बिछिया (नर्सिंग
कौशल कॉलेज बिछिया) में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए
मोबाइल नंबर 9472728783 एवं 7978930594 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Reva India News

रोजगार मेले में वन स्टॉप सेंटर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

स्वीप खेल उत्सव के तहत क्रिकेट मैच आयोजित

Reva India News

Leave a Comment