Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संकल्प से समाधान अभियान जिले में अभी तक 61 हजार 167 आवेदन प्राप्त 50 हजार 571 का हुआ निराकरण

मंडला, 13 फरवरी 2026
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे संकल्प से समाधान
अभियान के पहले चरण में घर-घर संपर्क के दौरान नागरिकों से अभी तक केंद्र
एवं राज्य शासन की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित 61 हजार 167
आवेदन प्राप्त हुये हैं और इनमें से 50 हजार 571 का निराकरण किया जा चुका
है। निराकृत प्रकरणों में स्वीकृत आवेदनों की संख्या 50 हजार 231 एवं अस्वीकृत
किये गये आवेदनों की संख्या 340 है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संकल्प से समाधान अभियान के तहत नैनपुर में
कुल 12606 आवेदन आए, जिसमें से 12390 स्वीकृत हुए। नैनपुर (न.पा.) में कुल
1515 आवेदन आए, जिसमें से 1104 स्वीकृत हुए। नारायणगंज में कुल 9081
आवेदन आए, जिसमें से 8546 स्वीकृत हुए। बिछिया में कुल 9376 आवेदन आए,
जिसमें से 9254 स्वीकृत हुए। बिछिया (न.परि.) में कुल 1073 आवेदन आए,
जिसमें से 1073 आवेदन स्वीकृत हुए। मण्डला में कुल 8987 आवेदन आए, जिसमें
से 7528 स्वीकृत हुए। मण्डला (न.पा.) में कुल 1287 आवेदन आए, जिसमें से
753 स्वीकृत हुए। मवई में कुल 4364 आवेदन आए, जिसमें से 1600 स्वीकृत
हुए। घुघरी में कुल 4313 आवेदन आए, जिसमें से 3690 आवेदन स्वीकृत हुए।
निवास में कुल 2745 आवेदन आए, जिसमें से 1759 स्वीकृत हुए। निवास
(न.परि.) में कुल 516 आवेदन आए, जिसमें से 134 स्वीकृत हुए। बीजाडांडी में

कुल 2730 आवेदन आए, जिसमें से 1281 स्वीकृत हुए। मोहगांव में कुल 2227
आवेदन आए, जिसमें से 2169 स्वीकृत हुए। बम्हनी बंजर (न.परि.) में कुल 347
आवेदन आए, जिसमें से 13 आवेदन स्वीकृत हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप केंद्र एवं राज्य शासन की
योजनाओं एवं सेवाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने प्रदेश भर में
स्वामी विवेकानन्द की जयंती 12 जनवरी से संकल्प से समाधान अभियान प्रारंभ
किया गया है। चार चरणों के इस अभियान में नागरिकों को 106 विभागों से जुड़ी
सेवाओं और योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। इसके लिये पंचायत, नगरीय निकाय
एवं जिला स्तर पर समितियों का गठन किया गया है।
संकल्प से समाधान अभियान के प्रथम चरण में अनिराकृत प्रकरणों का
निराकरण 16 फरवरी से 16 मार्च तक चलाये जाने वाले दूसरे चरण में क्लस्टर
स्तर पर शिविर लगाकर किया जायेगा। क्लस्टर स्तर पर आयोजित शिविरों में
आम नागरिक आवेदन दे सकेंगे। अभियान का तीसरा चरण 16 मार्च से 26 तक
चलाया जायेगा। तीसरे चरण में क्लस्टर स्तर पर अनिराकृत आवेदनों और
शिकायतों तथा नये प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण करने खण्ड स्तर पर
शिविर लगाये जायेंगे। इन शिविरों में किये गये निराकरणों को ब्लॉक लेवल नोडल
अधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जायेगा।
संकल्प से समाधान अभियान का चौथा और आखिरी चरण 26 मार्च से 31
मार्च तक चलेगा। इस चरण में जिला स्तर पर शिविर लगाकर सभी अनिराकृत
शेष आवेदनों एवं शिकायतों के साथ नवीन प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया
जायेगा। जिला स्तरीय शिविर में हितग्राहियों एवं लाभार्थियों को मौके पर ही
हितलाभों का वितरण भी किया जायेगा।

Related posts

धान पंजीयन एवं उपार्जन की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय तकनीकी सेल गठित

Reva India News

आज माहिष्मती घाट में मनाया जाएगा दीपोत्सव

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

Reva India News

Leave a Comment