Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्कूल से गांव तक पहुंची मंडला पुलिस, सुरक्षा का दिया संदेश

मंडला, 13 फरवरी 2026
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में
जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में माइक्रो बीट पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीण
नागरिकों एवं विद्यार्थियों को हेलमेट की अनिवार्यता, यातायात नियमों का पालन, नशा मुक्ति,
साइबर अपराध से बचाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में व्यापक रूप से जागरूक
किया गया। अभियान के अंतर्गत थाना बीजाडांडी के तारवानी, थाना मोहगांव के पीएम हायर
सेकेंडरी स्कूल सिंगारपुर, थाना टिकरिया के ग्राम बनार, थाना मवई के रामपुरी, सरईटोला, थाना
बिछिया के बर्रई, रुसा, थाना मोतीनाला के हर्राटोला, भीमोरी, थाना निवास के आजाद चौक निवास,
थाना मोहगांव के करेरा तथा चौकी मनेरी के चारगांव, चौकी टाटरी के सूर्यपाटी, चौकी पिंडरई के
भरवेली क्षेत्रों में चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को
हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, साइबर ठगी से बचाव, बैंक, ओटीपी साझा न करने, नशे के
दुष्परिणाम तथा महिला एवं बाल सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी गई।

Related posts

दूर से अभिवादन करें, न किसी से हाथ मिलायें, न गले मिलें कोविड संक्रमण से बचने अनुकूल व्यवहार जरूरी

Reva India News

जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जोरों पर, अधिकारियों ने किया क्षेत्र का सघन दौरा

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं की अन्तिम सूची जारी

Reva India News

Leave a Comment