Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस की आमजन से अपील अतिवर्षा के कारण अवरूद्ध रास्तों पर सफर करने से बचें, नदी, नाले के किनारे व जलभराव वाले स्थानों में कृपया न जायें श्रद्धालु जन जलस्तर घटने तक नर्मदा जी के किसी भी घाट पर धार्मिक क्रिया हेतु ना जाएं पर्यटन की दृष्टि से किसी भी स्थल पर ना जाएं सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

मंडला 11 सितंबर 2024

मंडला जिले व समीपस्थ जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के अधिकतर नदी, नाले उफान पर हैं एवं बाढ़ की स्थिति निर्मित है, जिससे कई मार्ग अवरूद्ध हैं। मंडला पुलिस की आमजन से अपील है कि बाढ़ से अवरूद्ध रास्ते से यात्रा न करें। मवई-मंडला मार्ग कुडे़ला गहरनाला क्षतिग्रस्त होने से मार्ग अवरूद्ध है। नैनपुर-सिवनी मार्ग बैनगंगा नदी पर बाढ़ होने से मार्ग पूर्णतः बंद है। मोचा से टाटरी, मंडला, बैहर मार्ग कन्हार व बंजर नदी में बाढ़ होने से मोचा से टाटरी, मंडला, बैहर जाने वाला रास्ता बंद है। चाबी से घुघरी मार्ग करिया नाला में पानी होने से झंडाटोला से चाबी मार्ग बंद है। मंडला से डिंडौरी मार्ग कापानाला थाना मोहगांव में बाढ़ से मंडला से डिंडौरी मार्ग बंद है। मंडला रामनगर मार्ग नर्मदा नदी में बाढ़ होने से रामनगर होते हुए घुघरी जाने का रास्ता पूर्णतः बंद है। घुघरी से सलवाह बुढनेर नदी के उफान पर होने से घुघरी से सलवाह रोड पूर्णतः बंद है। बंजर नदी में बाढ़ होने से मंडला से हिरदेनगर व बंजर नदी में पड़ने वाले रास्ते पूर्णतः बंद है। मंडला पुलिस की आमजन से आग्रह है कि दो दिन से जारी अतिवर्षा के चलते नर्मदाजी एवं अन्य नदी नालों के घाटों व मुहानों के पास ना जायें, न हीं पुल पार करें, ऐसे स्थानों पर न जायें जहां जल का भराव हो सकता है, ये जानलेवा हो सकता है। मंडला पुलिस मोबाइल नंबर डायल 100, कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 07642-250613, 7587617102 है।

Related posts

कलेक्टर ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा

Reva India News

11 अगस्त को मुख्यमंत्री का बम्हनी बंजर आगमन प्रस्तावित तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

Reva India News

नदियों में मशीनों से रेत उत्खनन का गोंगपा ने किया विरोध बगैर जांच वैक्सीन लगाने से गई कई लोगों की जान- अमान सिंह पोर्ते

Reva India News

Leave a Comment