Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया गया राष्ट्रीय मछुआ दिवस

मंडला 11 जुलाई 2025

कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला में मछुआ दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सहकारी समितियों, समूहों, व्यक्तियों द्वारा हिस्सा लिया गया। प्रत्येक वर्ष दस जुलाई को भारत में राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उदेश्य देश में मत्स्य पालकों, मछुआरों और मछली पालन से जुड़े अन्य हितधारकों को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराना एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करना है। मत्स्य किसान दिवस का इतिहास देश में पहली बार दस जुलाई 1957 को प्रो. डॉ. हीरा लाल चौधरी और उनके सहयोगी डॉ. अलीकुन्ही ने उड़ीसा के अंगुल में भारतीय मेजरकार्प के सफल प्रेरित प्रजनन में कार्प पिट्यूटरी हार्माेन को निकालने में सफलता हासिल की थी। प्रो. चौधरी और डॉ. अलीकुन्ही के इस महत्वपूर्ण योगदान की याद में हर साल भारत में राष्ट्रीय मछुआ दिवस का आयोजन किया जाता है। मछुआ दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के द्वारा कृषि के क्षेत्र में विभिन्न नवीन तकनीकी की जानकारी विस्तृत रूप से प्रदाय की गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा भी मत्स्य पालन की नवीन तकनीकी के माध्यम से मत्स्य पालन कर उत्पादकता एवं उत्पादन बढ़ाने के विषय में मत्स्य किसानों को जानकारी से अवगत कराया गया। इस अवसर पर झालपानी के समिति अध्यक्ष एवं सदस्य मत्स्योद्योग सहकारी समिति मवईझर के अध्यक्ष एवं सदस्य एवं राजराजेश्वरी मत्स्योद्योग सहकारी समिति किलाघाट मण्डला के अध्यक्ष सहित समितियों एवं समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने मूल्यांकन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

Reva India News

दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सीमा में राहत

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 15 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment