Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर ने की प्रगति की समीक्षा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आयोजित  

मंडला, 6 मार्च 2026

जिले में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं शासन की प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह द्वारा की गई।

समीक्षा के दौरान विभागवार प्राप्त शिकायतों, उनके निराकरण की स्थिति एवं संतुष्टि स्तर की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही या औपचारिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उन्होंने सीएम और सीएस मॉनिट के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि गिरदावरी को कल तक शत प्रतिशत पूर्ण कराएं। बैठक में एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अन्य विभागीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट के तहत संचालित कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 29 को

Reva India News

स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत 18 से 20 जून तक आयोजित किया जाएगा प्रवेशोत्सव

Reva India News

आज से 5 मार्च तक चलाया जाएगा पौधरोपण महाभियान

Reva India News

Leave a Comment