Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुक्तिधाम खैरी में मनाया गया हरियाली महोत्सव 

मण्डला – ग्रामपंचायत बड़ी खैरी के तत्वावधान में हरियाली महोत्सव के अंतर्गत मुक्तिधाम खैरी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। ग्रामपंचायत के सरपंच संतोष भल्लावी (सोनू) के मुख्यातिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुक्तिधाम समिति के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दी इस अवसर पर ग्रामपंचायत के सचिव श्री उमेश बैरागी ने कहा कि मुक्तिधाम विकास समिति द्वारा किये जा रहे वृहद वृक्षारोपण में ग्रामपंचायत खैरी भी हिस्सा बनना चाहती है तथा समिति को यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुक्तिधाम समिति के सचिव प्रदीप खरबंदा,सचिन (पप्पू)शर्मा, एस.के.खासकलम,अशोक जसवानी, दिलीप पमनानी,मुकेश नन्दा, मानिक खैरवार तथा बड़ी खैरी के ग्रामवासी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Related posts

गौ घाट का कराया जाए जीर्णाेद्धार-वाजिद अली देवदरा के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Reva India News

परिवहन विभाग को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 91.02 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

खरीफ विपणन हेतु पंजीयन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा कृषक खरीफ विपणन हेतु अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं

Reva India News

Leave a Comment