Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने संगम घाट में हुई महिला कबड्डी प्रतियोगिता, मंत्री श्रीमती उइके ने मैदान में उतरकर बढ़ाया उत्साह

मंडला, 19 मार्च 2026

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में संगम घाट मंडला में जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और ऊर्जा के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उस समय विशेष उत्साह देखने को मिला, जब मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके स्वयं मैदान में उतरकर खिलाड़ियों के साथ कबड्डी खेलने लगीं।

प्रतियोगिता में जिला प्रशासन की महिला टीम और महिला जनप्रतिनिधियों/महिला सदस्यों की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मंत्री श्रीमती उइके के नेतृत्व में महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों में जोश और खेल भावना देखने को मिली।

मंत्री श्रीमती उइके ने मैदान में खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह शारीरिक एवं मानसिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल, सहभागिता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमें अपने पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों, नागरिकों एवं दर्शकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

 *दो बैटरी चोर गिरफ्तार, 75 हजार का मसरूका हुआ जप्त, जप्त सामग्री 02 बैटरी, पेचकस, पाना एवं 01 मोटर साइकिल शामिल*

Reva India News

ज्ञानोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा संपन्न, 122 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Reva India News

लोक सेवा केन्द्रों में मिल रही 14 विभागों की 45 सेवाएँ समय पर सेवा प्रदान नहीं करने वाले कर्मचारियों पर दण्ड का प्रावधान

Reva India News

Leave a Comment