Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विक्रमोत्सव 2026 में सृष्टि आरंभ दिवस पर भव्य आयोजन, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समा

मंडला, 19 मार्च 2026

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत सृष्टि आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रस्तुति दल द्वारा ब्रह्म ध्वज का वंदन किया गया तथा अतिथियों द्वारा ब्रह्म ध्वज वंदन एवं पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर महाराजा विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित आकर्षक नाट्य प्रस्तुति दर्पण रंग समिति बरही कटनी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई। कलाकारों की जीवंत अभिनय शैली और प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह की खूब वाहवाही बटोरी।

मुख्य अतिथि श्रीमती सम्पतिया उइके ने सभी नागरिकों को विक्रमोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की बधाई भी दी। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य की गौरवशाली विरासत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। राज्य सरकार इस विरासत को सहेजने और आमजन, विशेषकर युवाओं को इससे जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विक्रमोत्सव जैसे आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं, जो समाज को अपने इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हैं।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मंच से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेश मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिकों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

Related posts

7वी एवं 9वी की प्रवेश परीक्षा 25 मई को

Reva India News

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक

Reva India News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गरैया और अरौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment