Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तालाब की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का दिया संदेश

मंडला, 23 अप्रैल 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बुधवार को “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के तहत ग्राम सतपहरी माल में तालाब की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस पहल का उद्देश्य जल स्त्रोतों का संरक्षण करते हुए ग्रामीणों में जल के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था माँ रेवा कल्याण समिति मेहरासिवनी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सतपहरी माल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मनुष्य, पशु और पौधों के अस्तित्व के लिए जल अत्यंत आवश्यक है। जल संवर्धन से न केवल पीने योग्य पानी की निरंतर उपलब्धता बनी रहती है, बल्कि जल संकट के कारण होने वाले पलायन और संघर्षों को भी रोका जा सकता है।

कार्यक्रम में मां रेवा कल्याण समिति से शोभित राय (अध्यक्ष), संजय चौधरी (सचिव), ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से गोकुल वरकड़े, गजेन्द्र तेकाम, महेन्द्र ओयाम, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता देवेन्द्र सिंह वरकड़े तथा एमएसडब्ल्यू छात्र गोलू सिंह कुलस्ते सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे जल स्त्रोतों की नियमित साफ-सफाई एवं संरक्षण कर जल संकट से निपटने में अपना योगदान देंगे।

Related posts

महान चित्रक हैदर रज़ा की दसवीं पुण्य तिथि पर दी गई पुष्पांजलि

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 1 सितम्बर2021

Reva India News

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

Reva India News

Leave a Comment