Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा मण्डला में उपकरण वितरण कार्यक्रम 23 मार्च को

मंडला, 20 मार्च 2026

खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित लाभार्थियों को मशीनों एवं उपकरणों का वितरण 23 मार्च को किया जाएगा। यह कार्यक्रम रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में आयोजित होगा। आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित हितग्राहियों को टूल किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों के भाग लेने की संभावना है। इस आयोजन में आयोग के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे और उनके द्वारा हितग्राहियों को सामग्री वितरित की जाएगी।

गौरतलब है कि खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन से 22 एवं 23 मार्च को परिसर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

Related posts

एकीकृत माध्यमिक कन्या विद्यालय बड़ी खैरी में कार्यशाला का आयोजन किया गया

Reva India News

नरवाई के संबंध में कृषकों को जागरूक करें – एसीएस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश  

Reva India News

नैनपुर (न.पा.) को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 95.26 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment