Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान – जिलहरी घाट में की गई साफ-सफाई मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

मंडला 1 मई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कुमट के मार्गदर्शन में म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा जिले समस्त विकासखण्डों में जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज जिलहरी घाट में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत अध्यनरत एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने जिलहरी घाट में श्रमदान किया। इस मौके पर जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जल की कमी एक गंभीर समस्या है। हमें जल का संरक्षण करना चाहिए और इसका उचित उपयोग करना चाहिए। विकासखण्ड समन्वयक संतोष कुमार झारिया ने उपस्थित प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्थाओं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अचली, इनर वाईस सोसाइटी मंडला, प्रवाहिनी समिति मंडला एवं परामर्शदाता संतोष कुमार रजक, आशीष नामदेव, एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों की सहभागिता रही।

Related posts

25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली जाने वाली शपथ

Reva India News

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन 2 मई को

Reva India News

मार्च से मई तक होंगे ’ब्लॉक आनंदक सम्मेलन परिचय कार्यक्रम’

Reva India News

Leave a Comment