Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

24 को सभी आंगनवाड़ियों में आयोजित होगा विद्यारंभ कार्यक्रम

मंडला, 22 मार्च 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 24 मार्च को विद्यारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। परियोजना अधिकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ते हुए उनके शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरुआत करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों पर नामांकित बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रोत्साहनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय स्तर पर सरपंच, वार्ड पार्षद आदि को विशेष रूप से आमंत्रित किया जायेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी संबंधितों से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएं एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने फॉरेस्ट रेस्ट हाऊस में वृक्षारोपण किया

Reva India News

महुआ लहान एवं कच्‍ची मदिरा बरामद

Reva India News

आजीविका ग्राम संगठन कार्यालय में वित्तीय साक्षरता शिविर

Reva India News

Leave a Comment