Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीजाडांडी में हुए सड़क दुर्घटना में महाप्रबंधक को एससीएन जारी आगामी दो दिनों में मरम्मत कार्य पूर्ण कर मार्ग को खोल दिया जाएगा

मंडला, 22 मार्च 2026

           जिले के विकासखंड बीजाडांडी में 21 मार्च को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिया से गिरने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
रविवार को म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की परियोजना क्रियान्वयन इकाई मण्डला के महाप्रबंधक द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित कालपी पिपरिया रोड से भैंसवाही मार्ग पर चैनज 1080 स्थित पुलिया पर हुआ। उक्त सड़क का निर्माण कार्य 31 जनवरी 2020 को पूर्ण हुआ था और ठेकेदार की संधारण गारंटी अवधि 30 मई 2025 तक थी।
बताया गया कि मार्ग के आगामी 5 वर्षों के संधारण के लिए प्रस्ताव नवंबर 2025 में भेजा गया था, जिसे तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। हालांकि, वर्तमान में निविदा प्रक्रिया जारी है और वित्तीय निविदा खोली जाना बाकी है। विभागीय जानकारी के अनुसार पिछले लगभग एक वर्ष से इस मार्ग पर कोई संधारण एजेंसी कार्यरत नहीं थी, जिसके कारण पुलिया और सड़क की आवश्यक मरम्मत नहीं हो सकी।
घटना के बाद विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिया एवं मार्ग के सुधार कार्य शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आगामी दो दिनों में मरम्मत कार्य पूर्ण कर मार्ग को सुचारू आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

Related posts

कमिश्नर जबलपुर संभाग 28 अगस्त को विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे

Reva India News

सर्वे किल कोरोना का बैगा ग्रामों में आयोजन

Reva India News

सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment