Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक भागीदारी के लिए निर्देश जारी

मंडला, 25 मार्च 2026

सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग मंडला द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। जारी पत्र में बताया गया है कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।

विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पात्र अभ्यर्थियों को समय-सीमा में आवेदन कराने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही विशेष रूप से जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया है। आवेदन से संबंधित समस्त जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

Related posts

मंडला जिले में 507.1 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

देश की सांस्कृतिक समृद्धि का महत्वपूर्ण स्त्रोत है बहुरंगी कलाएं : राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें – हर्षिका सिंह जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं

Reva India News

Leave a Comment