Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारत वर्ष की बेटियों के शौर्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है – मंत्री श्रीमती उइके पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया माता कात्यायनी शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम

मंडला, 25 मार्च 2026

शक्ति की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि के अवसर पर आर्य शौर्य दल की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। भारत वर्ष की बेटियों के शौर्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। उक्ताशय के उदगार प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने माता कात्यायनी शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सीमित समय में शौर्य का प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं के दल ने जिस तरह से सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, सर्वांग व्यायाम तथा आत्मरक्षा के गुरों का प्रदर्शन किया। यह निश्चित ही उनके शौर्य को दर्शाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि प्रदेश की हर बेटी शौर्यवान हो और विपरीत परिस्थितियों से निपटने में सक्षम बने।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर आर्य शौर्य दल द्वारा शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम स्थानीय पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आर्य शौर्य दल की बालिकाओं ने आत्मरक्षा के विविध गुरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान आचार्य श्री भीमदेव, आचार्य श्री शारदानंद, आचार्य श्री रामदास, आचार्य श्री सच्चिदानंद, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी मंडला श्री पीयुष मिश्रा, आरआई रक्षित केन्द्र श्री नागवंशी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग श्रीमती वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, एपीसी श्री मुकेश पांडे, सहायक संचालक श्री रंजीत गुप्ता, बीआरसी श्री अनादि वर्मा, प्रधान प्रशिक्षिका आचार्या सुरभी आर्या, प्रधान प्रशिक्षक आचार्य श्री नारायण आर्य, सहायक शिक्षिका श्रीमती अनुपमा पटेल, सहायक व्यायाम शिक्षिका श्रीमती पूर्वा आर्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा शौर्या दल की बालिकाएं तथा बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

जिला पेंशन फोरम की बैठक 10 नवम्बर को

Reva India News

दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें निजी स्कूल कलेक्टर ने ली अशासकीय शालाओं के संचालकों की बैठक

Reva India News

मंडला पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित

Reva India News

Leave a Comment