Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में रोजगार का ऐतिहासिक मेला 3500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका 45 कंपनियाँ करेंगी सीधी भर्ती कलेक्टर के संकल्प से युद्धस्तर पर तैयारियाँ तेज मॉक इंटरव्यू से निखर रही युवा प्रतिभा

मंडला, 18 जनवरी 2026

जिले के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक और उम्मीदों से भरा अवसर सामने आया है। मंडला में अब तक का सबसे बड़ा रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है, जिसमें 3500 से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लक्ष्य के साथ 45 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां सीधे भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी। यह आयोजन केवल रोजगार देने की पहल नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के लिए नई उम्मीद, नया भरोसा और उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। प्रशासन की मंशा स्पष्ट है कोई भी योग्य युवा अवसर से वंचित न रहे, और हर प्रतिभा को मंच मिले।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा का संकल्प

 

इस रोजगार महोत्सव के केंद्र में कलेक्टर श्री मिश्रा का वह संकल्प है, जो मंडला के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रहा है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रोजगार मेले की व्यवस्था पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी और युवा हितैषी हो, ताकि हर उम्मीदवार को समान अवसर मिल सके।

जिला प्रशासन द्वारा प्रवेश, रजिस्ट्रेशन, काउंसलिंग, कंपनियों के स्टॉल, चयन प्रक्रिया और मार्गदर्शन जैसी व्यवस्थाओं को समय रहते अंतिम रूप दिया जा रहा है।

युवाओं का मॉक इंटरव्यू से बढ़ रहा आत्मविश्वास

 

रोजगार मेले को केवल एक आयोजन न बनाकर युवाओं की सफलता का मिशन बनाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष रूप से मॉक इंटरव्यू की व्यवस्था की जा रही है। इसमें युवाओं को इंटरव्यू में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न, सही उत्तर देने की तकनीक, संवाद शैली और प्रस्तुति कौशल, बॉडी लैंग्वेज व आत्मविश्वास और प्रोफेशनल बिहेवियर जैसी जरूरी बातों का अभ्यास कराया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां भर्ती करेंगी, जिससे युवाओं को उनकी योग्यता, कौशल और मेहनत के आधार पर रोजगार मिलने की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाएंगी। यह अवसर खास तौर पर उन युवाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है जो बड़े शहरों में भटकने के बजाय अपने जिले में ही सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार चाहते हैं।

जिला प्रशासन की युवाओं से अपील

 

जिला प्रशासन ने जिले के सभी युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल हों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर का लाभ उठाएं।

Related posts

नैनपुर में 11 करोड़ की लागत से निर्मित संयुक्त अनुविभागीय राजस्व कार्यालय का लोकार्पण संवेदनशीलता से समय पर हो राजस्व विवादों का त्वरित निपटारा – केबिनेट मंत्री श्रीमती उइके यह सामान्य नहीं, न्याय का भवन है – प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल

Reva India News

अनुभूति कार्यक्रम संबंधी बैठक 3 जनवरी को

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गौरंगी शर्मा ने भेंट की पेंटिंग

Reva India News

Leave a Comment