Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का मंडला आगमन 12 को

मण्डला 11 जनवरी 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 12 जनवरी को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 12 जनवरी को रात्रि 8ः30 बजे जेवरा पहुचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 13 जनवरी को प्रातः 11 बजे जेवरा से प्रस्थान कर कौआडोंगरी पहुंचकर आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 12ः30 बजे कौआडोंगरी से बिलगड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। इस्पात राज्यमंत्री दोपहर 12ः45 बजे बिलगड़ा पहुंचकर स्कूल भवन का लोकार्पण करेंगे एवं दोपहर 3 बजे बिलगड़ा से मंडला के प्रस्थान करेंगे एवं मंडला पहुंचकर सेवा भारती कार्यालय में बैठक में शामिल होंगे। इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते सायं 7 बजे मंडला से जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि 8 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

इस्पात राज्यमंत्री 14 जनवरी को जेवरा में ही स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 15 जनवरी को प्रातः 11 बजे जेवरा से मंडला के लिए रवाना होंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 3 बजे मंडला से सिवनी जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। इस्पात राज्यमंत्री सायं 7 बजे सिवनी से मंडला जिले के लिए रवाना होंगे। श्री कुलस्ते का रात्रि 10 बजे जेवरा आगमन होगा एवं रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री 16 जनवरी को प्रातः 7 बजे मंडला से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के संबंध में बैठक आज

Reva India News

बस स्टैंड अब ‘वीर नारायण शाह’ के नाम से जाना जाएगा कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके और प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल पहुंचे बस स्टैंड कायाकल्प कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान अंतर्गत हेलमेट वितरण कर दिया जागरूकता संदेश

Reva India News

16 नवंबर को जिले में मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस

Reva India News

Leave a Comment