Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल का 1 अप्रैल को बिछिया आगमन

मंडला, 31 मार्च 2026

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल 1 अप्रैल को मंडला जिले के विकासखंड बिछिया में बैगा जनजाति हितग्राहियों को दुधारू पशु वितरण एवं सिकलसेल स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री पटेल का 1 अप्रैल को प्रातः 10ः30 बजे बिछिया के हेलीपेड पर आगमन होगा। वे प्रातः 10ः40 बजे हेलीपेड से ग्राम कन्हारीकला के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 10ः55 बजे आंगनवाड़ी केन्द्र कन्हारीकला का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात राज्यपाल श्री पटेल प्रातः 11ः15 बजे पशु मेला भ्रमण, बैगा हितग्राही परिचय, कृषि एवं पशुपालन विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन, आयुष विभाग एवं वन उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल सिकलसेल, स्वास्थ्य कैम्प का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजनांतर्गत बैगा हितग्राहियों को दुधारू पशु इकाई, वन काष्ठ लाभांश, वनाधिकार पट्टा वितरण किया जायेगा। सिकल कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं फूड बास्केट वितरण करेंगे। इसके पश्चात उनके द्वारा स्कूल प्रवेश उत्सव का शुभारंभ (बेल सेरेमनी) किया जायेगा। राज्यपालन श्री पटेल दोपहर 1ः45 बजे हेलीपेड बिछिया के लिए प्रस्थान रवाना होंगे एवं दोपहर 2 बजे हेलीपेड बिछिया से पहुंचकर जबलपुर डुमना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

जल जीवन मिशन की सेंट्रल नोडल अधिकारी ने किया निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण  

Reva India News

अवैध शराब पर कोतवाली की कार्यवाही

Reva India News

मलेरिया प्रभावित हाईरिस्क चिन्हित ग्रामों में दो चक्रों में होगा कीटनाशक छिड़काव  

Reva India News

Leave a Comment