Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान के तहत् एक मार्च से बनेंगे निःशुल्क आयुष्मान कार्ड

मण्डला 27 फरवरी 2021

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि 1 मार्च से पूरे मार्च माह में आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत् पात्र हितग्राहियों की पहचान कर कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से उनके निःशुल्क कार्ड बनाए जाएंगे। पूर्व में जो निर्धारित शुल्क 30 था वह अब नहीं लिया जाएगा आपके द्वार आयुष्मान माह के दौरान इसे अभियान के तौर पर लिया जा रहा है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत कलेक्टर हर्षिका सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जिला विधिक प्राधिकरण के अधिकारियों की अभियान में भूमिका सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला भी अभियान में भागीदार बनेगा।

Related posts

मण्डला में 17 सितंबर से शुरू होगा राष्ट्रव्यापी मेगा रक्तदान अभियान मानवता की एक बूंद थीम पर होगी शुरुआत

Reva India News

सीएचसी बम्हनी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

Reva India News

सैयद हैदर रजा की स्मृति में आरडी कालेज में हुआ सांस्कृतिक आयोजन

Reva India News

Leave a Comment