Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग मण्डला की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई

मंडला, 8 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। प्र. जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में वृत मण्डला क्षेत्र में दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान स्वामी सीताराम वार्ड में राजा यादव के घर की तलाशी लेने पर विदेशी मदिरा बरामद की गई। वहीं रानी अवंती बाई वार्ड में देवी प्रसाद के घर से विदेशी मदिरा एवं बीयर जब्त की गई।

जप्त सामग्री में कुल 25 नग विदेशी मदिरा (व्हिस्की एवं रम), 04 बोतल रम तथा 05 बोतल बीयर शामिल हैं। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 14,150 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में कार्य करने वाले सर्वोत्तम लोकसेवक एवं लोकसेवा केन्द्र को पुरूस्कृत करने के लिए समिति गठित

Reva India News

सिविल सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का अनुसमर्थन

Reva India News

14 मई को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत

Reva India News

Leave a Comment