Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विशेष आयोजन की तैयारी

मंडला, 8 अप्रैल 2026

जिले में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जाएगी। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों, विद्यालय, छात्रावास और आश्रमों में सप्ताहभर (8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक) विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संविधान पर आधारित रैली, तथा “विजन/सशक्त भारत-बाबा साहब के सपनों का भारत” विषय पर गतिविधियां आयोजित होंगी। साथ ही विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा और 14 अप्रैल को विशेष सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों और पालक समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। विभाग ने सभी संस्थाओं को साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और परिसर की सजावट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रत्येक संस्था में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो कार्यक्रमों की निगरानी करेगा और 17 अप्रैल तक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। यह आयोजन डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related posts

जिला स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक संपन्न विभागीय अधिकारी योजनाओं के लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण करें – सीईओ जिला पंचायत

Reva India News

आंगनवाड़ी सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 15 नवम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment