Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किश्त का अंतरण मंडला जिले के 1 लाख 56 हजार 287 किसानों के खातों में 31.25 करोड़ रुपये पहुंचे

मंडला, 30 अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत शुक्रवार को जिले के 1 लाख 56 हजार 287 पात्र किसानों के बैंक खातों में 24वीं किश्त के रूप में कुल 31 करोड़ 25 लाख 74 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में योजना की 24वीं किश्त की राशि का अंतरण किया। इस कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में किया गया। यहां उपस्थित किसानों एवं विभागीय अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन तथा किश्त अंतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।

 

कार्यक्रम का विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी सजीव प्रसारण किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसान भी कार्यक्रम से जुड़े। जिला स्तरीय कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश कौशिक, एसएलआर श्री हीरालाल तिवारी, नायब तहसीलदार श्री अजय श्रीवास्तव सहित किसान उपस्थित रहे।

Related posts

स्वच्छ भारत मिशन की हुई समीक्षा

Reva India News

कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, बीजाडांडी एवं मवई क्षेत्र की हुई ई-जनसुनवाई जनसुनवाई में प्राप्त हुए 98 आवेदन

Reva India News

अभ्यर्थियों के सोशल मीडिया एकाउंट पर नजर रखें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने किया एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment