Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंच चौकी महा आरती में शामिल हुए कलेक्टर श्री धोटे

मंडला, 12 अप्रैल 2026

जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट द्वारा माहिष्मति घाट पर आयोजित पंच चौकी महा आरती में शामिल हुए। उन्होंने माँ नर्मदा की आरती और दुग्ध अभिषेक कर जिले वासियों की मंगल कामना की प्रार्थना की। महा आरती के पश्चात ट्रस्ट की ओर से निवर्तमान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को गरिमामयी विदाई भी दी गई। ट्रस्ट की पदेन अध्यक्ष एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने इस दौरान नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट की स्थापना, माहिष्मती घाट नामकरण और पंच चौकी महाआरती की शुरुआत के लिए निवर्तमान कलेक्टर श्री मिश्रा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से आत्मीय चर्चा करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि माँ नर्मदा की यह महाआरती ट्रस्ट द्वारा जिले के सामाजिक संगठनों के सहयोग से हमेशा इसी तरह चलती रहेगी। उन्होंने माँ नर्मदा से जिले वासियों के कल्याण की कामना की।

इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री प्रसन्न सराफ, श्री संजय तिवारी, एसडीएम घुघरी श्री सचिन जैन, तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी, तहसीलदार बम्हनी वृत श्री हीरालाल तिवारी, नायब तहसीलदार मण्डला श्री रामसिंह उलाडी सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालुजन मौजूद रहे।

Related posts

आरओ तथा एआरओ निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया को गंभीरता से पूर्ण करेंगे – हर्षिका सिंह आरओ तथा एआरओ के प्रशिक्षण में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

युवाओं से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद क्विज में सहभागिता की अपील 15 से 29 वर्ष के युवा मेरा युवा भारत पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन  

Reva India News

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की ’मेरा मॉस्क-मेरी सुरक्षा’ और ’मेरी होली मेरा घर’ के अभियान में सहयोग की अपील

Reva India News

Leave a Comment