Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा — आईपीएल सट्टा रैकेट पकड़ा*

*मंडला  द्वारा ₹40 लाख का ऑनलाइन IPL सट्टा पकड़ा, 03 सट्टेबाज धराए*

 

*किराए के मकान से चल रहा सट्टा कारोबार, कोतवाली पुलिस ने किया भंडाफोड़*

 

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में आईपीएल सट्टा संचालित करने वाले गिरोहों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में *थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कटरा, मंडला स्थित एक किराए के मकान में कुछ व्यक्ति आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा (बैटिंग) संचालित कर रहे हैं।*

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए *एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक शफीक खान द्वारा टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान 03 आरोपियों को आईपीएल सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।*

 

मौके पर पूछताछ करने पर *आरोपी जमुना प्रसाद पटेल द्वारा बताया गया कि उसने कटरा, मंडला में मकान किराये पर लेकर स्वयं ही क्रिकेट सट्टा संचालन हेतु समस्त सामग्री उपलब्ध कराई थी।*

 

*जांच में यह भी सामने आया है कि उक्त ऑनलाइन सट्टा रैकेट में लगभग ₹40,00,000/- (चालीस लाख रुपये) का सट्टा लगाया गया था। साथ ही आरोपी एक कंपनी के नाम से संचालित खाते के माध्यम से सट्टा राशि का लेन-देन करते थे।*

 

आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।*

 

*आरोपीगण —*

1=लालू उर्फ जमुना प्रसाद पटेल पिता स्व. लखनलाल पटेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी शारदा चौक, थाना गढ़ा, जिला जबलपुर

 

2=शुभम कोरी पिता राजकुमार कोरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी बेदीनगर छुईखदान, थाना गढ़ा, जिला जबलपुर

 

3=आकाश राजभर पिता रामदुलारे राजभर, उम्र 26 वर्ष, निवासी लालमाटी, थाना घमापुर, जिला जबलपुर

 

*जप्त सामग्री —*

*नगद राशि ₹5,380/-, 01 HP कंपनी का लैपटॉप,वाई-फाई राउटर,09 की-पैड मोबाइल,08 एंड्रॉयड मोबाइल,कॉल रिसीवर पेटी, इन्वर्टर एवं बैटरी, वॉयस रिकॉर्डर सट्टा संबंधी रजिस्टर,02 मोटरसाइकिल*

 

*सराहनीय भूमिका —*

एसडीओपी श्री पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में

निरीक्षक शफीक खान, उ.नि. संजीव उईके, सउनि भुवनेश्वर वामनकर, आरक्षक रमेश, प्रियांश, मृदुल, पुनीत, जोगेन्द्र, जगदीश

Related posts

सहायक यंत्री को सर्व शिक्षा अभियान में किया गया संलग्न

Reva India News

17 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Reva India News

युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार के अवसर दिलाना प्राथमिकता – कलेक्टर नगरपालिका टाऊनहॉल में रोजगार युवा संगम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment