Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

 राहीन खान ने 97.8% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया

मंडला उप नगरी क्षेत्र के महाराजपुर स्थित अमल ज्योति हाई सेकेंडरी स्कूल की छात्रा राहीन खान ने इस बार की दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97.8% अंक हासिल कर फर्स्ट रैंक प्राप्त की है। अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम भी रोशन किया है।

 

राहीन की इस अद्वितीय सफलता पर पूरे जिलेवासी उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनके घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। यह उल्लेखनीय है कि वह सलीम खान और नूरी शबाना की पुत्री हैं, जो महाराजपुर के हनुमान जी वार्ड में निवास करते हैं।

 

राहीन इस पूरी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और ऊपर वाले को देती हैं। उनका सपना भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाने का है, ताकि वह समाज की सेवा कर सकें।

राहीन की इस उपलब्धि ने उनके परिवार और समुदाय को गर्व से भर दिया है और वह सभी छात्रों के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। उनके द्वारा हासिल की गई यह सफलता निश्चित ही अन्य छात्रों को प्रेरित करेगी कि वे भी अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहें और कड़ी मेहनत करें।

Related posts

आनंद उत्सव 14 से 28 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे

Reva India News

एनएच-30 पर 22 तथा मंडला-चिल्पी राजमार्ग पर बनाए गए 55 स्पीड ब्रेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए थे निर्देश

Reva India News

बाल विकास परियोजना बीजाडांडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment