Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माँ के बाद आँगनबाड़ी ही बच्चों की प्रथम पाठशाला है – मंत्री श्रीमती उइके सिंहवाहिनी वार्ड में नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण

मंडला, 17 अप्रैल 2026

नन्हे-मुन्ने बच्चों को सिखाना सबसे चुनौतीपूर्ण काम है। माँ के बाद आँगनबाड़ी ही बच्चों की प्रथम पाठशाला होती है। यहाँ प्रतिदिन आकर बच्चे खेल के साथ-साथ शिक्षा की ओर अग्रसर होते हैं। आंगनबाड़ी में ही उन्हें पहलीबार अक्षरज्ञान होता है। हमारी आंगनबाड़ी की सहायिका एवं कार्यकर्ता बहनें घरों से बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी आती हैं। यहां खेलकूद, शिक्षा, पोषण तथा टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण आयाम इन्ही के देखरेख में पूरे होते हैं। यह बात नगर के सिंहवाहिनी वार्ड में नवीन आंगनबाड़ी भवन के लोकार्पण अवसर पर मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कही।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि मंडला नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत संचालित 52 आंगनबाड़ी केन्द्रों में से बहुत से आंगनबाड़ी केन्द्र निजी भवनों में संचालित किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि आंगनबाड़ी का अपना भवन हो। इसी कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 9, सिंहवाहिनी वार्ड में 11.07 लाख रूपए की लागत से बनाए गए इस नवीन आंगनबाड़ी भवन के उदघाटन अवसर पर हम सब एकत्र हुए हैं। नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने नवीन भवन के लोकार्पण अवसर पर कहा कि छोटे बच्चों को पूरी मातृत्व भावना के साथ हमारी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनें संस्कार सिखाती हैं। इस पुनीत कार्य के लिए ऐसी सभी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों को साधुवाद है। लोकार्पण के मौके पर श्री रानू राजपूत, वार्ड पार्षद श्रीमती माया गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े, नायब तहसीलदार श्री रामसिंह उलाड़ी सहित गणमान्य नागरिक एवं आंगनबाड़ी के बच्चे उपस्थित रहे।

Related posts

स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर वातावरण बनाएं, आमजन का विश्वास अर्जित करें – डॉ. सिडाना जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 16 सितम्बर 2023

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार का माना आभार सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4 हजार 892 प्रति क्विंटल निर्धारित

Reva India News

Leave a Comment