Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टी.बी. स्क्रीनिंग एवं टीबी जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला 21 दिसंबर 2024

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में 100 दिवसीय टी.बी. अभियान ’नि-क्षय शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत् उच्च जोखिम वाले समूहों में टीबी स्क्रीनिंग एवं जिला एवं ब्लॉक स्तर पर टीबी जागरूकता संबंधी विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। उक्त अभियान के तहत् मण्डला के दीनदयाल श्रमिक शेड में 76 श्रमिकों की टी.बी. स्क्रीनिंग की गई तथा संभावित टीबी मरीजों को चिन्हित कर उन्हें खखार के सैंपल देने हेतु फॉल्कन ट्यूब दिये गये साथ ही उपस्थित श्रमिकों को टीबी बीमारी के संबंध में जागरूक भी किया किया गया। अभियान अंतर्गत गतिविधियों का संचालन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. सरोते के निर्देशन में किया जा रहा है। उक्त गतिविधियों में जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर, डीपीसी गौरव साहू, एसटीएस मुकुल तुमराम, एसटीएलएस आलोक रंजन अवधवाल, टीबीएचव्ही भूपेन्द्र चौधरी एवं संतोष भांवरे उपस्थित रहे।

Related posts

तम्बाखू नियंत्रण जागरूकता अभियान

Reva India News

बिना अनुमति प्लॉटिंग पर नैनपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई तीन अवैध कॉलोनाइजरों पर एफआईआर

Reva India News

मार्च से मई तक होंगे ’ब्लॉक आनंदक सम्मेलन परिचय कार्यक्रम’

Reva India News

Leave a Comment