Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा किनारे आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के खिलाफ दबिश, 15.34 बल्क लीटर मदिरा जब्त

मंडला, 19 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मंडला के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। कार्यवाही के तहत नर्मदा किनारे स्थित वृत क्षेत्र मंडला में दबिश दी गई। इस दौरान मछली मार्केट, बस स्टैंड क्षेत्र तथा श्याम भोजनालय में अवैध रूप से मदिरा का विक्रय करने वाले स्थलों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान देसी एवं विदेशी मदिरा सहित बियर (गोवा, बडवाइजर आदि ब्रांड) बरामद कर कुल 15.34 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई। आबकारी विभाग ने अवैध शराब का विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। जब्त मदिरा की कुल अनुमानित कीमत लगभग 17 हजार 500 रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 22 दिसम्बर 2022

Reva India News

जिले में 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

ई-रिक्शा चलाकर मंजू लता ने लिखी आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की इबारत

Reva India News

Leave a Comment