Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय जिम्मेदारी के लिए तैयार हो रही टीम चार्ज अधिकारी हिमांशु भलावी ने जांची जनगणना प्रशिक्षण की तैयारियां

मंडला, 21 अप्रैल 2026

आगामी भारत की जनगणना 2027 को त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में मंडला (ग्रामीण) चार्ज में आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में जनगणना के विभिन्न चरणों और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में चार्ज अधिकारी और तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी का मार्गदर्शन रहा। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र का जायजा लेते हुए कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। श्री भलावी ने फील्ड वर्क के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों और स्थानीय स्तर पर होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए एक्शन प्लान साझा किया।

Related posts

लोक सेवा केन्द्र नैनपुर में लिंग आधारित हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

जनसुनवाई में दिव्यांग को तत्काल मिली व्हीलचेयर

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना से मैंने अपना पक्का मकान बनाया है – अशोक ठाकुर

Reva India News

Leave a Comment