Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*मंडला पुलिस द्वारा पिंडरई बाजार चोरी कांड का खुलासा, पारदी गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार*

*₹52,00,000 से अधिक के जेवर एवं वाहन जप्त* 💰💰💰

 

*सराफा व्यापारी से हुई लाखों की चोरी का खुलासा, पारदी गैंग दबोचा गया*

 

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी नैनपुर के मार्गदर्शन में *चौकी पिंडरई पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने पिंडरई बाजार में सराफा व्यापारी के साथ हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पारदी गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर मशरूका बरामद किया है।*

 

दिनांक 25.04.2026 को फरियादी *पवन कुमार सोनी निवासी कन्हरगांव द्वारा चौकी पिंडरई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह पिंडरई बाजार में सराफा दुकान लगाने आया था। दुकान लगाने के दौरान अज्ञात व्यक्ति उसके सोने-चांदी के जेवर, नगदी, गिरवी रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेजों से भरे बैग को चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये थी।*

 

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में तत्काल *विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपीगण जिला सीहोर के ग्राम लमटी राला पारदीपुरा क्षेत्र के निवासी हैं, जो कंगन, चूड़ी एवं रुद्राक्ष बेचने के बहाने मंडला, सिवनी एवं बालाघाट जिले के विभिन्न गांवों एवं बाजारों में घूमते थे। आरोपीगण समनापुर-सांगवा क्षेत्र के मध्य रेलवे लाइन के पास नाला किनारे अस्थायी डेरा बनाकर* रह रहे थे।

 

दिनांक *25.04.2026 को आरोपीगण चोरी की योजना बनाकर पिंडरई बाजार पहुंचे। बाजार में एक दुकान के सामने रखे थैले में सोने-चांदी के जेवर होने की जानकारी मिलने पर आरोपी विधि से संघर्षरत बालक द्वारा मौका पाकर थैला चोरी कर लिया गया। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल एवं अल्टो कार से फरार होकर अपने डेरे पहुंचे, जहां चोरी किए गए सामान का आपस में बंटवारा किया गया।*

 

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*आरोपी -*

 

1=अपनू लाल पारदी पिता शिवराज पारदी, उम्र 35 वर्ष, निवासी लमटी राला पारदीपुरा थाना नसरूल्लागंज जिला सीहोर

 

2=निरकेस पिता निरकालिस, उम्र 26 वर्ष, निवासी लमटी राला पारदीपुरा थाना नसरूल्लागंज जिला सीहोर

 

3=अरिसमिन पिता राजपुत्तर पारदी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मूंदीखेड़ी थाना जावर जिला सीहोर

 

4= विधि से संघर्षरत बालक

5=विधि से संघर्षरत बालक

 

*जप्त सामग्री -*

• 🪙 सोने के आभूषण 278 ग्राम 340 मिलीग्राम, कीमत लगभग ₹38,41,000/-

 

• चांदी के आभूषण 5 किलो 492 ग्राम, कीमत लगभग ₹10,98,600/-

 

• अल्टो कार एवं TVS राइडर मोटरसाइकिल, कुल कीमत लगभग ₹3,20,000/-

 

• नगदी ₹30,000/-

 

*कुल जप्त मशरूका कीमत लगभग ₹52,89,600/-*

 

*पुलिस टीम*

उक्त चोरी की घटना के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी मनीष राज के मार्गदर्शन में निरीक्षक बलदेव सिंह मुजाल्दा, उप निरीक्षक (विवेचक) राजकुमार हिरकने, उप निरीक्षक पुनीत वाजपेयी, उप निरीक्षक सुरजीत परमार, उप निरीक्षक जैनेंद्र उपराड़े, उप निरीक्षक के.के. विश्वकर्मा, सहायक उप निरीक्षक जगदीश सैयाम, आरक्षक रंजीत उडाली, आरक्षक अक्षय भलावी, आरक्षक सुरेश भटेरे, आरक्षक विनोद उइके, आरक्षक ओमप्रकाश बघेल, आरक्षक सुधीर कुशराम एवं आरक्षक अवधेश पासी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। विवेचना के दौरान सीहोर जिला पुलिस के द्वारा भी निरंतर सहयोग उपलब्ध करवाया गया । पूर्व में उक्त अपराध की पतारसी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय के द्वारा ₹20,000 का इनाम घोषित किया गया था. *अल्प समय में शत प्रतिशत बरामदगी करने वाली टीम को पुलिस महानिदेशक महोदय एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।*

Related posts

2 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

ग्राम सभा में विभिन्न योजनाओं पर हुई चर्चा

Reva India News

रिज़र्व बैंक, अनाधिकृत डिजिटल ऋण देने वाले प्लेटफ़ॉर्म एवं मोबाइल ऐप्स के बारे में आगाह करता है

Reva India News

Leave a Comment