Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*जिला – मण्डला | दिनांक – 01/05/2026* *हिरदेनगर पुलिस चौकी की कार्यवाही, 1 किलो 70 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में *चौकी हिरदेनगर थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार* किया गया है।

 

दिनांक *30.04.2026 को चौकी हिरदेनगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री हेतु घूम रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुर क्रांति कुमार ब्रम्हे द्वारा टीम गठित कर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हरछट ठाकुर के नेतृत्व में तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई।*

 

कार्यवाही के दौरान *आरोपी के कब्जे से एक थैले में रखे 1 किलो 70 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000/- है। मौके पर विधिवत जप्ती कार्यवाही कर आरोपी को अभिरक्षा* में लिया गया।

 

आरोपी के विरुद्ध थाना महाराजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को दिनांक 01.05.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

*सराहनीय भूमिका*

उप निरीक्षक हरछट ठाकुर, सउनि रमेश पटेल, प्र.आर. धीरज नाग, उत्तम सिंह गोठरिया, आरक्षक सुनील सिंह, महेश उइके एवं रशीद पुशाम की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

रेवा सेवा समागम में नर्मदा घाट की स्वच्छता के लिए श्रमदान

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम

Reva India News

ग्राम बक्छेरादोना में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment