Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में “लाड़ली लक्ष्मी उत्सव” का आयोजन 2 मई को

मंडला, 1 मई 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला मंडला द्वारा “लाड़ली लक्ष्मी उत्सव” का आयोजन 2 मई, दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे झंकार भवन, मंडला में किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य “लाड़ली बेटियों के सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ते कदम” को सशक्त बनाना है। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संपतिया उइके (कैबिनेट मंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, म.प्र. शासन) उपस्थित रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री फग्गन सिंह कुलस्ते (सांसद, मंडला) शामिल होंगे।

आयोजकों द्वारा जिले के नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बेटियों के सशक्तिकरण के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।

Related posts

*कान्हा टाइगर रिजर्व में 15 से 20 सितंबर तक हाथियों के पुनर्यौवन (रिजुविनेशन) कैंप का आयोजन*

Reva India News

PM Netanyahu asks Israelis to do ‘namaste’ instead of shaking hands amid coronavirus fears

Admin

नामांतरण, बंटवारा तथा अभिलेख दुरूस्ती के प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाएं – कलेक्टर राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment