Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, विशेष अभियानों पर दिया गया जोर

मंडला, 1 मई 2026

पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में 30 अप्रैल को मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की कानून-व्यवस्था एवं लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा द्वारा महिला एवं पुरुष मर्ग प्रकरणों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के लंबित राहत प्रकरणों, गंभीर अपराधों, लंबित चालान, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबित अपराधों का त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विशेष अभियानों की समीक्षा

 

26 अप्रैल से संचालित विशेष हेलमेट अनिवार्यता अभियान की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सख्त वाहन चेकिंग, यातायात जागरूकता एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने पर भी जोर दिया गया।

साथ ही ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के अंतर्गत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी की समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्थानीय सूचना तंत्र एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर गुम बच्चों को सुरक्षित वापस लाने के लिए संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

 

एनडीपीएस, साइबर अपराध व पुलिसिंग पर फोकस

 

बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई, महिला एवं बाल अपराधों की संवेदनशील विवेचना, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

यातायात जागरूकता के तहत प्रधानमंत्री राहत, ‘राहवीर योजना’ एवं कैशलेस इलाज योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। साथ ही माइक्रोबीट अधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

अधिकारियों को क्षेत्र के प्रमुख स्थानों एवं शासकीय संस्थानों में सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, डायल-112 की प्रभावी सेवा बनाए रखने, सीसीटीएनएस में समयबद्ध जानकारी दर्ज करने, नियमित गश्त एवं निगरानी बदमाशों पर सतत कार्रवाई करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, एसडीओपी बिछिया श्री सौरभ तिवारी, एसडीओपी नैनपुर श्री मनीष राज, एसडीओपी निवास पी.एस. वालरे सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

अशासकीय विद्यालय नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण के लिए 10 फरवरी तक आवेदन

Reva India News

फतेज नाला पुलिया का अस्थाई मरम्मत तथा आवागमन बहाल

Reva India News

कालाबाजारी करने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment