Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के सशक्त भविष्य की मजबूत नींव – मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में शामिल हुई मंत्री श्रीमती उइके झंकार भवन मंडला में बालिकाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश

मंडला, 2 मई 2026

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने झंकार भवन मंडला में आयोजित लाड़ली लक्ष्मी उत्सव 2026 के अवसर पर अपने विस्तृत और प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि आज की बालिकाएं कल के सशक्त समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना केवल आर्थिक सहायता देने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह बेटियों को आत्मनिर्भर, शिक्षित और आत्मविश्वासी बनाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, लिंगानुपात में सुधार लाना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी, श्री रोहित बड़कुल, श्री अनूप नामदेव सहित अन्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग का अमला, छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद थे।

अपने संबोधन में मंत्री श्रीमती उइके ने अभिभावकों से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि वे बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज की शक्ति के रूप में देखें। जब एक बेटी शिक्षित होती है, तो पूरा परिवार शिक्षित होता है इस बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा में निवेश, राष्ट्र के भविष्य में निवेश है।हाल ही में कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम ने यह साबित कर दिया कि जिले की बेटियां किसी से कम नहीं है।

मंत्री श्रीमती उइके और अन्य अतिथियों ने एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम अभियान के तहत परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। सभी लाड़ली बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और आने वाले समय में वे देश और समाज का नाम और भी ऊंचा करेंगी।उन्होंने उपस्थित छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को सीमित न रखें, बल्कि बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें हासिल करने के लिए मेहनत करें। सरकार हर कदम पर उनके साथ है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब बेटियों को गर्भ में ही मार दिया जाता था और समाज ने इस पीड़ा को झेला है। उन्होंने कहा कि बेटियां ईश्वर का अनमोल वरदान हैं, जो न केवल अपने पिता के घर को संवारती हैं, बल्कि विवाह के बाद अपने ससुराल को भी नई दिशा देती हैं।नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने कहा कि समाज में व्याप्त इसी नकारात्मक मानसिकता को दूर करने के लिए सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई, जिसका उद्देश्य बेटियों को सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है।

 

उल्लेखनीय है कि इस योजना के प्रारम्भ से लेकर वर्तमान तक जिले की 87943 बालिकाएं लाभान्वित, 71287 बालिकाएं छात्रवृत्ति से लाभान्वित और 1543 बालिकाएं उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि से लाभान्वित की गई हैं।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के आश्वासन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही संस्कृति प्रस्तुतियाँ देने वाली टीम को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि कार्यक्रम का संचालन अर्पिता झरिया द्वारा किया गया।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 सितम्बर 2022

Reva India News

कल नर्मदा घाटों पर होगा श्रमदान, दिलाई जाएगी स्वच्छता की शपथ

Reva India News

जबलपुर दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध क्रय दरों में वृद्धि

Reva India News

Leave a Comment