Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गेहूं खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

मंडला, 2 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार आज अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा जिले के विभिन्न गेहूँ खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण  किया गया। निरीक्षण के दौरान बम्हनी बंजर, पीपरदोन, नैनपुर मंडी एवं मलारा स्थित आर्यन वेयरहाउस, नांदिया का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों से केवल निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही गेहूं की खरीदी की जाए। उन्होंने पारदर्शिता एवं तय प्रक्रिया के तहत खरीदी कार्य सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

अपर कलेक्टर श्री सिंह ने केंद्रों पर साफ-सफाई, तौल व्यवस्था, भंडारण एवं किसानों की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा खरीदी प्रक्रिया समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संचालित हो।

Related posts

डिप्टी कलेक्टर श्री जैन ने किया मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मां नर्मदा के तट पर किया विभिन्न कार्यक्रम

Reva India News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष भोज का आयोजन होगा

Reva India News

Leave a Comment