Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने निवारी-हीरापुर उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण किसानों की सुविधा पर दिया जोर

मंडला, 3 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने रविवार को नैनपुर भ्रमण के दौरान निवारी और हीरापुर वेयर हाउस के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। निवारी केंद्र में छाया की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि केंद्र में किसानों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। कलेक्टर श्री धोटे ने केंद्र प्रभारी को तत्काल पर्याप्त छायादार स्थान के साथ शीतल जल और छाछ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हीरापुर वेयर हाउस में कलेक्टर श्री धोटे ने स्वयं गेहूं उठाकर गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने सर्वेयर से फसल के ढेर से गेहूं उठवाकर चमकविहीन दानों की सैंपलिंग करवाई। सर्वेयर को निर्देश दिए कि किसानों की फसलों की सावधानीपूर्वक सैंपलिंग करें और शंका होने पर दोबारा जांच करें, ताकि किसानों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि उपार्जन का कार्य शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए। कलेक्टर श्री धोटे ने केंद्र पर मौजूद किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्लॉट बुकिंग संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए डीएसओ को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, तहसीलदार, डीएसओ, डीएम नान, डीएम वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, जेएसओ, सर्वेयर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूकता जरूरी इंटरनेट सुरक्षा दिवस पर कार्यशाला का योजना भवन में आयोजन  

Reva India News

क्षेत्र को फिशरीज का हब बनाने प्रयास करें  – श्रेयांश कूमट भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश  

Reva India News

जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट ने निर्माणाधीन छात्रावास का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment