Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव ने खातों प्रदाय की राशि सिंगल क्लिक से श्रमिक परिवारों को मिली अनुग्रह सहायता

मंडला, 30 अप्रैल 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उमरबन, जिला धार में आयोजित सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र विवाह बंधन में बंध रहे नव दंपत्तियों को शुभाशीष दिया। उन्होंने अक्षय तृतीया के पवित्र दिन के अवसर पर प्रदेशवासियों को पूज्य भगवान परशुराम जी की जयंती की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रदेश के श्रमिक परिवारों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजनान्तर्गत 27 हजार 523 श्रमिक परिवारों को 600 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से खातों में अंतरण किया। इसके अलावा किसान कल्याण की किश्त भी जारी की गयी। मंडला के एनआईसी कक्ष में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। एनआईसी कक्ष में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, जिला श्रम अधिकारी सहित संबल योजना के चिन्हित हितग्राही उपस्थित रहे।

Related posts

बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन सख्त प्राचार्यों को 10 मार्च तक प्रायोगिक परीक्षाएं निपटाने के निर्देश

Reva India News

मंडला में बिखरेगा प्रतिभाओं का जलवा मंडला गॉट टैलेंट के ऑडिशन शुरू, कलेक्टर पहुंचे ऑडिशन स्थल प्रतिभागियों का बढ़ाया आत्मविश्वास

Reva India News

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर राजस्व और पुलिस की बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment