Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल 16 मई को मंडला आएंगे, ‘आदि उत्सव-2026’ में होंगे शामिल

मंडला, 13 मई 2026

छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका 16 मई को मंडला जिले के भ्रमण पर रहेंगे। जारी अधिकृत दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका 16 मई को मंडला पहुंचेंगे और यहां आयोजित “आदि उत्सव-2026” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री रमेन डेका 16 मई की सुबह 9 बजे एथनिक जोहार टूरिस्ट रिसोर्ट, सरोदा दादर चिल्फी से प्रस्थान कर लगभग 10:30 बजे मंडला सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद वे 11 बजे रामनगर स्थित चौगान के लिए रवाना होंगे, जहां 11:30 बजे “आदि उत्सव-2026” कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

राज्यपाल कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 1 बजे मंडला सर्किट हाउस लौटेंगे तथा भोजन एवं विश्राम के उपरांत शाम 4 बजे पुनः चिल्फी के लिए रवाना होंगे।

Related posts

श्री अन्न उत्सव फूल फेस्टिवल के माध्यम से मोटे अनाज के व्यंजनों को प्रोत्साहित करें – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बैगा-बैगी चौक में श्री अन्न उत्सव फूड फेस्टिवल का शुभारंभ किया

Reva India News

पंचचैकी महा आरती ट्रस्ट में पूर्णकालिक आजीवन सदस्य बने श्री राकेश अग्रवाल

Reva India News

धान बोनी के संबंध में एडवाईजरी

Reva India News

Leave a Comment