Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसानों को मिली ई-टोकन प्रणाली से खाद वितरण की समझाइश, जरूरत से अधिक खाद के लिए ई-विकास पर देना होगा कारण

मंडला, 13 मई 2026

प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मोहगांव रैयत में किसानों की चौपाल में उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री अश्वनी झारिया ने ई-टोकन प्रणाली से खाद वितरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान को वैज्ञानिकों द्वारा तय मात्रा के अनुसार पहली बार खाद मिलेगी। अधिक खाद चाहिए तो ई-विकास पोर्टल पर कारण बताकर दोबारा बुकिंग करनी होगी। लैम्पस मोहगांव में किसान श्री कुंवर लाल यादव का टोकन जारी कर डेमो दिखाया गया। किसान ने 3 बैग यूरिया और 1 बैग एनपीके बुक किया, जिसके लिए उसे मात्र 2250 रूपए देने होंगे, जबकि 6928 रूपए का अनुदान शासन देगा।

इससे पहले उप संचालक श्री झारिया ने मंगलवार को मोहगांव विकासखंड का दौरा कर विभागीय कार्यों का निरीक्षण किया। राजपूत वेयर हाउस स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र रेयगांव में अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताई। केंद्र में अब तक 249 किसानों से 7000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया, लेकिन भुगतान सिर्फ 103 किसानों को हुआ है। 4000 क्विंटल गेहूं उठाव के लिए शेष है और बारदाने की कमी से खरीदी बंद है। निरीक्षण में बोरों का वजन 50.400 से 50.780 किलो तक मिला। उप संचालक श्री झारिया ने केंद्र प्रभारी को पीने के पानी, छाया की व्यवस्था और 3000 क्विंटल खुले में रखे गेहूं को सुरक्षित करने के निर्देश दिए। 4000 नए बारदाने की मांग भी की गई है।

दौरे के दौरान उप संचालक श्री झारिया ने प्रगतिशील किसान श्री शैलकुमार नंदा के खेत में मूंगफली, तिल और उड़द के जायद फसल प्रदर्शन का अवलोकन कर सुझाव दिए। कृषि कार्यालय में सभी विस्तार अधिकारियों को खरीफ की ग्रामवार कार्ययोजना बनाने और मिट्टी परीक्षण लैब में 12 तत्वों की गुणवत्ता के साथ जांच करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आरके मंडाले मौजूद रहे।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के शतप्रतिशत निराकरण के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को प्रशस्ति पत्र

Reva India News

आज से आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन  

Reva India News

उज्जैन में बनेगी प्रदेश की पहली मेडिसिटी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment